लुधियाना में तीन मंजिला इमारत गिरी, 6 घायल

Published On

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लुधियाना में आज एक तीन मंजिला इमारत गिर गई जिसमें 6 लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि चीमा चौक के पास स्थित आरके रोड पर एक तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इसमें छह लोग घायल हुए हैं जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जाती है। एक साल पहले इस इमारत में आग लगी थी, जिसके बाद नगर निगम ने इस इमारत को कंडम घोषित कर दिया था और इमारत को सील कर दिया गया था। कुछ समय पहले ही यह इमारत खोली गई। इमारत का कुछ हिस्सा जिला कांग्रेस के पूर्व प्रधान जगमोहन शर्मा की फैक्ट्री पर भी गिरा है हालांकि वहां काम कर रहे मजदूर व कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts