भादसों-2 के तीन अध्यापकों का फिनलैंड ट्रैनिंग के लिए हुआ चयन

गुरमीत कंसूहा को शिक्षा क्षेत्र में मिल चुका है स्टेट अवॉर्ड

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भादसों (सच कहूँ/सुशील कुमार)। Bhadson News: स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए चौथे बैच में 72 अध्यापकों का चयन किया गया है। इनमें शिक्षा ब्लॉक भादसों-2 के तीन अध्यापकों को भी शामिल किया गया है। ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह नौहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए चयनित अध्यापकों में गुरमीत सिंह कंसूहा, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल कंसूहा कलां, अमनदीप कौर, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल सौंसपुर तथा राजवीर कौर, सरकारी एलीमेंटरी स्कूल मटोरड़ा का नाम शामिल है। 

जगजीत सिंह नौहरा ने बताया कि गुरमीत सिंह को 5 सितंबर 2022 को शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चयनित अध्यापक पंजाब स्तर पर बच्चों को खेलों, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समर्थ गतिविधियों तथा दीक्षा कंटेंट जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। फिनलैंड ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए ब्लॉक के अध्यापकों के चयन से पूरे अध्यापक वर्ग में खुशी का माहौल है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये अध्यापक दिन-रात मेहनत कर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।  

Bhadson News

About The Author

Ad Ad

Related Posts