तेज आंधी के कारण गिरा टॉवर, एक युवक की मौत

Published On

गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। Gurdaspur News: हरदोछन्नी रोड़ पर चल रहे क्राफ्ट बाजार में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत में थोड़ा सुधार बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। Gurdaspur News

क्राफ्ट बाजार में प्रबंधकों की ओर से लोगों के आकर्षण के लिए करीब 25 फीट ऊंचे टावर बनाए गए थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक चली तेज आंधी के कारण टावर गिर गया। इस दौरान दोस्त के साथ मेला देखने आया एक युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिस समय टावर गिरा, उस समय एक अन्य युवक टावर पर लाइट लगा रहा था। वह भी टावर गिरने के कारण जख्मी हो गया। दोनों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। Gurdaspur News

यह भी पढ़ें:– बारिश से खराब फसलों पर करेंगे बैठक, एक-एक दाने का मुआवजा देंगे: सीएम

About The Author

Related Posts