बरसात से दो सौ एकड़ धान की फसल बर्बाद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

लगातार बरसात होने से नीची जगहों पर भर गया पानी

लहरागागा (भीम सैन इन्सां)। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात से गांव भुटाल कलां में 200 एकड़ के करीब धान की फसल पानी में डूब गई।

इस संबंधी जानकारी देते जिला शिक्षा सलाहकार समिति मैंबर बाबरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि किसानों ने महंगे भाव का डीजल खर्च कर धान की रोपाई करवाई थी।

लगातार बरसात होने से नीची जगहों पर पानी भर गया, जिससे धान की फसल पानी में डूबने के कारण किसानों को आर्थिक नुक्सान हुआ है।

किसान सुखदेव सिंह, दाता सिंह, बिन्दर सिंह, हजूरा सिंह, देवी लाल, मेवा शर्मा, गुरदेव सिंह, जगमेल सिंह, सेमी सिंह, गुरदीप सिंह ने बताया कि धान की फसल डूबने से उनको दोबारा महंगे भाव की लेबर का प्रबंध कर

फिर से धान की रोपाई करवानी पड़ेगी और पनीरी का इंतजाम करने में भी मुश्किल आएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का बनता मुआवजा दिया जाए, जिससे किसानों को राहत महसूस हो।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts