Weather in Punjab: पंजाब में मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 4 दिन हो सकती है भारी बारिश

Published On

चंडीगढ़। मई के महीने में जहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है वहीं (Weather in Punjab) इस बार मौसम में खलबली मची हुई है। इस बार गर्मी की जगह लगातार बारिश हो रही है। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 4 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में आॅरेंज अलर्ट जारी | Weather in Punjab

मौसम विभाग के मुताबिक दो मई को पूरे पंजाब में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी मंगलवार को पूरे पंजाब में बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं, पूरे पंजाब में बादलों की गर्जना के साथ बारिश होगी और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही 1, 3 और 4 मई को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सोमवार को भी पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई है।

इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज रात से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते देश के कई हिस्सों में 1 हफ्ते तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts