डेरा श्रद्धालुओं ने जरूरतमन्द परिवार की लड़की के विवाह में की आर्थिक मदद

Published On

सच कहूँ/अजय मनचन्दा/कोटकपूरा। समाज भलाई को समर्पित डेरा सच्चा सौदा की साध -संगत की ओर से पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते 138 मानवता भलाई के कार्य विश्व भर में किये जा रहे हैं। इन समाज -कल्याण के कार्यों में से ही एक महत्वपूर्ण कार्य है ‘आशीर्वाद’ जिसके अनुसार संस्था की ओर से गरीब परिवारों के बच्चों के विवाह में आर्थिक पक्ष से मदद की जाती है।

इस के अंतर्गत ब्लॉक कोटकपूरा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग की तरफ से समूह साध -संगत के सहयोग से एक जरूरतमंद परिवार की लड़की के विवाह में आर्थिक सहायता देकर प्रशंसनीय कार्य किया गया और विवाह का सारा सामान दिया गया। इस मौके ब्लॉक भंगीदास सुरिन्दर कुमार इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटकपूरा के निवासी बलजीत सिंह मट्टू के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उन्होंने ब्लॉक समिति को एक चिट्ठी लिख कर मदद की मांग की।

जिससे साध-संगत की तरफ से उनकी बेटी राजविन्दर कौर के विवाह मौके कुछ जरूरी समान और आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर 15 मेंबर कोर सिंह इन्सां, दीवान चंद इन्सां, कुलवंत इन्सां, जगदेव इन्सां, प्रेमी रणजीत सिंह, सुजान बहनें मीना इन्सां, नीलम इन्सां, निर्मला इन्सां, रजनी इन्सां, यूथ वीरांगना रानी इन्सां, ऊषा इन्सां, वीना इन्सां, शीतल इन्सां, रवीन्द्र इन्सां, मूर्ति इन्सां, परमजीत इन्सां और समूह साध-संगत उपस्थित थी।

 

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts