Punjab

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे
गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सिमरन 51 हजार रु. की नकद राशि से सम्मानित 

पाकिस्तान से जरिये ड्रोन तस्करी कर मंगवाये गये अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

अफीम, 05 अवैध विदेशी पिस्टल, 10 मैगजीन तथा 72 कारतूस बरामद

Manmohan Picture
Published On

Drugs Smuggler Arrested: श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार की शून्य सहिष्णुता नीति के अनुरूप पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा तथा पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के निर्देशों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर रामेश्वरलाल एवं वृताधिकारी मदनलाल मीणा के पर्यवेक्षण में थाना समेजाकोठी के प्रभारी कृष्णकुमार पुनि के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। Sri Ganganagar News

टीम को भारत-पाक सीमा क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हो रही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने हेतु खुफिया जानकारी एकत्रित करने का दायित्व सौंपा गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब के दो तस्कर एक कार में सवार होकर क्षेत्र में हेरोइन की खेप लेने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। ग्राम सलेमपुरा के निकट संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक ने वाहन को तेज गति से भगाते हुए एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने मुख्य मार्ग पर अवरोध स्थापित कर वाहन को रोकने की रणनीति अपनाई। अंततः संदिग्ध कार ने अवरोध से टकराकर रुकने पर मजबूर हो गई। कार की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1.494 किलोग्राम हेरोइन, 985 ग्राम अफीम, 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन तथा 72 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच थाना केसरीसिंहपुर के प्रभारी अधिकारी को सौंपी गई है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से कांस्टेबल कालूराम एवं सूरजभान के प्रयास उल्लेखनीय रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts