पुलिस हिरासत में लिया गया मुलजिम कोविड़ सेंटर से फरार

Published On

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के महिला पोलोटेक्निक कॉलेज में बनाये गए कोविड केयर सेंटर से आज सुबह पुलिस की हिरासत से एक मुलजिम के फरार होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडौन सदर पुलिस थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के मुलजिम कोरोना पीड़ित 21 वर्षीय अशोक मीना को महिला पोलोटेक्निक कॉलेज में बनाये कोविड केयर सेंटर में पिछले दिनों कोरेंटाइन किया गया था जो आज अलसुबह शौच के बहाने सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर पाइप के सहारे कालेज की छत पर चढ़कर फरार हो गया। पुलिस प्रशासन केे आलाधिकारी मौके पर पहुचकर मामले की जानकारी में जुटे है लेकिन फरार मुलजिम का अभी कोई सुराग नही लग पाया है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts