विधवा की जमीन हड़पने का आरोप

Published On

फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण कराने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हनुमानगढ़। लखूवाली गांव में एक विधवा महिला की कृषि भूमि पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने का मामला सामने आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टाउन पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, परिवादिया बेगा पत्नी सतार खान निवासी लखूवाली ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसे व उसके पुत्र को विरासत में करीब 3 बीघा कृषि भूमि प्राप्त हुई थी, जिस पर वे लंबे समय से काश्त कर रहे हैं। Hanumangarh News

परिवाद में बताया गया कि कुछ दिन पहले जमाबंदी निकलवाने पर पता चला कि गांव के ही दो भाइयों हजरत अली और शौकत अली पुत्र सरीफ ने कथित रूप से पटवारी से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उक्त भूमि पहले अपने पिता के नाम और बाद में अपने नाम नामांतरण करवा लिया। पीड़िता का आरोप है कि बिना उसकी सहमति और बिना किसी न्यायालय आदेश के राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर जमीन हड़पी गई है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसके पुत्र को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी सहायक उप निरीक्षक किशोर सिंह को सौंपी है। मामले में दस्तावेजों की जांच व तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts