खेड़ी लम्बोर निवासी अशोक कुमार गोठवाल राजस्थान मेघवाल समाज के राजगढ तहसील अध्यक्ष मनोनित

Published On

सादुलपुर (ओमप्रकाश)। Sadulpur News: चूूरू जिले की राजगढ तहसील के गांव खेड़ी लम्बोर निवासी अशोक कुमार गोठवाल को प्रदेशाध्यक्ष सांगीलाल मेघवाल ने प्रदेश सचिव नाहर सिंह बसेर की अनुशंषा पर राजस्थान मेघवाल समाज के राजगढ तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया है। अशोक कुमार गोठवाल की नियुक्ति मेघवाल समाज के कर्मठ, जुझारू, लग्नशील, समाजसेवी होने पर राजस्थान मेघवाल समाज के राजगढ तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है। Sadulpur News

इस अवसर पर अशोक कुमार गोठवाल ने मेघवाल समाज के लिए निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने एवं समाज हर शोषित, पीडि़त की आवाज उठाकर संगठन को मूर्त रूप देने का भरोसा दिलवाया। वहीं अशोक कुमार गोठवाल की नियुक्ति पर ओमप्रकाश मेहरड़ा, नाहर सिंह बसेर, विरेन्द्र सिंह बागड़वा एडवोकेट, हरिराम गोठवाल सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। Sadulpur News

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather: अगर आप कहीं बाहर जाने का मन बना रहे हैं तो मौसम विभाग का ये अलर्ट जरूर पढ़ ले…

About The Author

Related Posts