BJP Kisan Morcha: हजारों कार्यकतार्ओें की मौजूदगी में भागीरथ चौधरी ने संभाला पदभार

Published On

स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया स्वागत | BJP Kisan Morcha

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। BJP Kisan Morcha: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने बुधवार को पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा व किसानी अंदाज में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने फूल माला पहनाकर उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। इससे पहले भागीरथ चौधरी ट्रैक्टर रैली में स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पार्टी कार्यालय पहुंचे। 22 गोदाम पुलिया से हजारों की तादाद में पहुंचे कार्यकतार्ओं ने भागीरथ चौधरी का फूल मालाएं पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया।

ट्रैक्टर रैली के भाजपा कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचते ही कार्यकतार्ओं ने पुष्प वर्षा करके उनका अभिनंदन किया। राजस्थानी कलाकारों की अलगोजे पर बेहद शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मनमोह लिया। पदभार संभालने के पश्चात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने पार्टी कार्यालय में कार्यकतार्ओं की बैठक ली। इसमें आगामी चुनावों को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। BJP Kisan Morcha

साथ ही सीकर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, उपाध्यक्ष खीवाराम चौधरी, प्रदेश मंत्री गुडडु सैनी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दीपक सिरोहिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री धमेंद्र कुंतल, फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी आदि मौजूद रहे। BJP Kisan Morcha

कार्यकतार्ओं ने भागीरथ चौधरी का फूल मालाएं पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया

यह भी पढ़ें:– पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ें अधिक से अधिक किसान, कलक्टर ने दिए निर्देश

About The Author

Related Posts