लड़की से मिलकर और 6वीं मंजिल से कूद गया… मौत

Published On

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में अस्पताल की 6वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया। आपको बता दें कि युवक की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वह पहले एक लड़की को गले लगता है, दोनों के बीच करीब एक मिनट तक मुलाकात होती है। वहीं, परिजन दावा कर रहे हैं कि युवक की मौत पैर फिसलने से हुई है। परिजनों ने बताया की वह आरबीएम अस्पताल में किसी से मिलने के लिए आया था और जब वह अपने मिलने वाले से मिलकर घर जा रहा था तो उसने खिड़की से गुटखा थूका जिससे उसका पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी में इशारे से बात करता दिखाई दिया

सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है की, सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है की, युवक बिल्डिंग की 6वीं मंजिल पर 2 और 3 जनवरी की रात 2 बजकर 39 मिनट पर पहुंचता है। जहां वह किसी से बाय-बाय करता है और हाथ से नीचे के चौथे फ्लोर की तरफ इशारा करता है। युवक करीब 1 मिनट 16 सेकंड तक इसी तरह बात करता रहता है। लेकिन उससे कोई मिलने नहीं आता।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts