ताले तोड़ घुसे सूने मकान में, जेवरात-नकदी व घरेलू सामान पर हाथ साफ

Published On

पुत्र की शादी करने के लिए पूरे परिवार सहित पैतृक गांव गया हुआ था गृह स्वामी

हनुमानगढ़। रात्रि को ताले तोड़कर सूने मकान में घुसे अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात-नकदी व घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात के समय किराए के मकान में रहने वाला गृह स्वामी अपने पुत्र की शादी करने के लिए पूरे परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया हुआ था। पड़ोसियों ने ताले टूटे व मकान खुला देखकर गृह स्वामी को सूचना दी। गृह स्वामी ने आकर सार-सम्भाल की तो जेवरात-नकदी व घरेलू सामान गायब था। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादरा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार ज्ञानाराम (60) पुत्र गणेशाराम जाट निवासी गांव बिरानिया पीएस फतेहपुर शेखावाटी जिला सीकर हाल वार्ड 23, कस्बा भादरा ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह कस्बा भादरा के वार्ड 23 में स्थित कुमार कार्तिक पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा निवासी भादरा के मकान में गत काफी वर्षों से परिवार सहित किराए पर रह रहा है। वह करीब एक माह पूर्व अपने पुत्र का विवाह अपने पैतृक गांव बिरानिया तहसील फतेहपुर शेखावाटी में करने के लिए परिवार सहित भादरा स्थित मकान के ताला लगाकर पैतृक गांव चला गया। वह घर पड़ोसी संजय शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा को मकान की देखभाल करने के लिए बोलकर गया था।

शनिवार की सुबह उसके पास घर पड़ोसी संजय शर्मा की कॉल आई और उसने बताया कि तुम्हारे घर के ताले टूटे पड़े हैं और घर खुला पड़ा है। इस पर वह अपने पैतृक गांव से वापस आया और घर सम्भाला तो घर में रखे कुछ सोने-चादी के जेवरात, तीन हजार रुपए की नकदी व घरेलू सामान नहीं मिला। ज्ञानाराम के अनुसार 6 व 7 जून की रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति ताले तोड़कर मकान में रखा रखे जेवरात-नकदी व घरेलू सामान चोरी कर ले गया। पुलिस ने गृह स्वामी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल भूपसिंह के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

उल्टा चोर पहुंचा कोतवाली! एफआईआर लिखवा की न्याय की मांग

About The Author

Related Posts