बीएसएफ के जवान को करीब अठारह साल बाद मिला शहीद का दर्जा

Published On

भरतपुर (एजेंसी)। लगभग अठारह साल पहले कश्मीर के अनंतनाग में तंकवाआदियों से मुठभेड़ में शहीद हुए भरतपुर जिले के रारह निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) (BSF) के जवान वीरेन्द्र सिंह को शहीद का दर्जा मिल गया। बल की 178वीं बटालियन के डिप्टी कमांडर मनोज कुमार ने आज वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचकर उनके परिजनों को इस सम्बंध में आवश्यक दस्तावेज सौंपे और बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की शहीद को मिलने वाली सभी सुविधाएं उनके परिवार को दी जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि रारह कस्बे के रहने वाले श्री वीरेंद्र सिंह 16 अगस्त 1994 में बीएसएफ में भर्ती हुए। साल 2004 में उनकी पोस्टिंग 52वीं बटालियन में जम्मू कश्मीर में थी जहां अनंतनाग में एक मस्जिद में कुछ आतंकवादी छुपे होने की सूचना पर बीएसएफ (BSF) के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में श्री सिंह को गोली लगी और वह शहीद हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts