कांग्रेस प्रत्याशी का दावा: उन्हें ही मिलेंगे गरीबों के सभी वोट

Published On

ग्राम पंचायत दो केएनजे में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित | Rajasthan Election 2023

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी चौधरी विनोद कुमार ने गुरुवार को ग्राम पंचायत दो केएनजे में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। नुक्कड़ सभा में चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों में कांग्रेस पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इलाके की जनता राज्य की गहलोत सरकार की योजनाओं से खुश है। गरीब परिवारों के सभी वोट कांग्रेस पार्टी को मिलेंगे, यह बात वे दावे के साथ कह सकते हैं। Rajasthan Election 2023

कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस की सरकार के रिपीट होने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस में न वंशवाद है और न ही जातिवाद। विपक्षी गलत प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हनुमानगढ़ में भी कांग्रेस का विधायक होना जरूरी है। अगर प्रदेश में दूसरी सरकार आती है तो कांग्रेस की ओर से शुरू की गई सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। जनसभा के दौरान ग्रामीणों ने माला पहनाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए आश्वस्त किया। Rajasthan Election 2023

यह भी पढ़ें:– मेडिकल रिसर्च के लिए माता सीतादेवी इन्सां की देहदान

About The Author

Related Posts