कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 15 मंत्रियों समेत 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से मैदान में उतारा गया है। कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है। कांग्रेस ने इस बार भी सिटिंग गेटिंग फॉमुर्ले के तहत मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। Rajasthan News

किसको कहां से मिला टिकट | Rajasthan News

सादुलशहर- जगदीश चंद्र जांगिड़, करणपुर- गुरमीत सिंह कुन्नर, सूरतगढ़- डूंगरराम गेदर, हनुमानगढ़- विनोद कुमार चौधरी, खाजूवाला एससी- गोविंदराम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम- बीडी कल्ला, नोखा- सुशीला डूडी, सरदारशहर- अनिल शर्मा, झुंझुनूं- बृजेंद्र ओला, नवलगढ़- डॉ. राजकुमार शर्मा, फतेहपुर- हाकम अली खान, नीमकाथाना- सुरेश मोदी, कोटपूतली- राजेंद्र यादव, दूदू- बाबूलाल नागर, सिविल लाइंस- प्रताप सिंह खाचरियावास, किशनपोल- अमीन कागजी, आदर्शनगर- रफीक खान, बस्सी- लक्ष्मण मीणा, बानसूर- शकुंतला रावत, रामगढ़- जुबेर खान,

डीग-कुम्हेर- विश्वेंद्र सिंह, वैर- भजनलाल जाटव, राजखेड़ा- रोहित बोहरा, महुवा-ओमप्रकाश हुड़ला, दौसा- मुरारी लाल मीणा, लालसोट- परसादी लाल मीणा, खंडार एससी- अशोक बैरवा, पुष्कर- नसीम अख्तर इंसाफ, केकड़ी- डॉ. रघु शर्मा, नावां- महेंद्र चौधरी, सोजत- निरंजन आर्य, मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह जोजावर, बाड़मेर- मेवाराम जैन, सांचौर- सुखराम बिश्नोई, सिरोही- संयम लोढ़ा, खेरवाड़ा- दयाराम परमार, मावली- पुष्कर लाल डांगी, सलूंबर एसटी- रघुवीर सिंह मीणा, घाटोल एसटी- नानालाल निनामा, बांसवाड़ा- अर्जुन सिंह बामणिया, निंबाहेड़ा- उदयलाल आंजना, मांडल- रामलाल जाट, अंता- प्रमोद जैन भाया। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– 11 पिस्तौलों, 2 लाख रूपये की नकदी सहित तीन गिरफ्तार

About The Author

Related Posts