साध-संगत ने अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में पंछियों के लिए बांधे परिण्डे

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक राजगढ़ के डेरा सच्चा सौदा साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में पक्षियों के लिए पानी के परिण्डे बांधे। गौरतलब है की पूज्य गुरु जी ने 139 मानवता भलाई के कार्य चलाए हुए हैं। उन्हीं में से एक काम हैं पक्षी जीवोद्धार। इस कार्य के तहत अत्यधिक गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने हेतु परिण्डे लगाए। ताकि इस ग्रीष्म ऋतु में लू के चलते कोई भी बेजुबान पंछी न मरे। इस शुभ व नेक कार्य को आस-पास के स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताया। इसके लिए उन्होंने पूज्य गुरु तथा डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत का तहदिल से धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts