Farmers Protest : कृषि कनेक्शन पर डिस्कॉम ने लगाई रोक, किसानों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Published On

Farmers Protest : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कृषि कनेक्शन करवा किसानों को राहत दिलवाने की मांग के संबंध में गांव हरीपुरा के किसानों ने सांसद कुलदीप इन्दौरा को ज्ञापन सौंपा। गांव हरीपुरा के किसान सुरजीत सिंह के अनुसार विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की ओर से किसानों के सुपर स्पेशल कृषि कनेक्शन पर रोक लगा दी गई है जबकि पूरे राजस्थान में सुपर कनेक्शन हो रहे हैं। Hanumangarh News

अब नरमा फसल की बिजाई का भी समय नहीं रहा। न ही कोई और फसल की बिजाई की जा सकती है। केवल धान की ही बिजाई का समय है लेकिन अब भी कृषि कनेक्शन न होने की वजह से बिजाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने सासंद कुलदीप इन्दौरा को ज्ञापन सौंपकर खेतों में सुपर स्पेशल कनेक्शन दिलवाने की मांग की ताकि किसान धान की बिजाई कर सकें। इस मौके पर सरवन सिंह, कुलविन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह सहित कई अन्य किसान मौजूद थे। Hanumangarh News

ठेका बंद कराने को सरसा के इस गांव की महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा!

About The Author

Related Posts