पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता से मारपीट-लूट का मामला दर्ज

Published On

पत्नी, बेटे व भतीजों पर हमला और जान से मारने की धमकी का आरोप

हनुमानगढ़। पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति के साथ उसकी ही पत्नी, बेटे और भतीजों की ओर से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। गोगामेड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परिवादी केसराराम पुत्र रामूराम निवासी ढाणी बेरवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया कि 17 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सरसों की कटाई कर रहा था। Hanumangarh News

इसी दौरान पारिवारिक बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि उसकी पत्नी ने दांतली (सरसों काटने का औजार) उठाकर उसे धमकाया और घर चली गई। कुछ समय बाद भतीजा राजेश उसे समझाकर घर ले गया, जहां पहले से ही पत्नी संतोष, पुत्र विनोद और अन्य भतीजे मुकेश ने मिलकर उसे घर में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसे जान से मारकर रेल पटरी पर डालने की धमकी भी दी। परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने उसके पास से 10 हजार रुपए भी छीन लिए और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस थाना गया, तो वहां से भी उसे डांटकर भगा दिया गया। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से दर-दर भटक रहा है और रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर है। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों से उसे लगातार जान-माल का खतरा बना हुआ है। मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक भंवरलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts