खेत में बुवाई कर रहे किसान पर हमला, पिता और ताऊ को भी पीटा
जमीन विवाद को लेकर ट्रैक्टर रुकवाकर मारपीट का आरोप
हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के पक्काभादवां गांव में कृषि भूमि विवाद को लेकर किसान और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मगनदीप (36) पुत्र कंवरपाल जाट निवासी पक्काभादवां ने अपने पिता कंवरपाल (56) पुत्र शिवलाल जाट के साथ सदर थाना में रिपोर्ट पेश की। Hanumangarh News
रिपोर्ट में बताया गया कि प्रार्थी की माता सिलोचना उर्फ शिवलोचना पत्नी कंवरपाल को वर्ष 2012 में हुए घरेलू बंटवारे में चक 14 जेडडीडब्ल्यू, पटवार हलका पक्काभादवां स्थित कृषि भूमि प्राप्त हुई थी। उक्त भूमि पर लंबे समय से कब्जाकाश्त चल रही थी। इस संबंध में सहायक कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ के न्यायालय में दावा भी प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 5 मई 2026 को अंतिम डिक्री प्रार्थी की माता के पक्ष में पारित हुई थी। प्रार्थी ने बताया कि 14 मई को सुबह करीब 8 बजे वह अपनी माता की कृषि भूमि में नरमा की खराब फसल के बाद दोबारा बुवाई कर रहा था।
इसी दौरान लालचंद पुत्र हेतराम, पुष्पा पत्नी लालचंद, अजय पुत्र लालचंद तथा दो-तीन अन्य लोग लोहे की रॉड और कसिया लेकर खेत में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे आकर उसे रुकवाया और मगनदीप को जबरन नीचे उतारकर गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में उसके बाएं हाथ पर चोट आई।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। इसी दौरान प्रार्थी के पिता कंवरपाल और ताऊ बद्रीप्रसाद खेत में चाय लेकर पहुंचे। जब उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। मामले में सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई शैतानाराम को सौंपी गई है। Hanumangarh News
About The Author