अपहरण कर बंधक बना मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Published On

जयपुर/करौली। करौली जिले की सदर थाना पुलिस की टीम ने एक युवक को अगवा कर बंधक बना नीम के पेड़ से बांधकर मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से घटना के कारणों का पता लगा रही है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि 29 अप्रैल को एसएचओ योगेंद्र शर्मा को एक युवक ने सूचना दी कि उसके दोस्त को गांव डूंडापुरा में बंधक बना रखा है। सूचना पर पुलिस टीम जब गांव डूंडापुरा पहुंची तो वहां मानसिंह पुत्र बलीराम मीणा निवासी बालोती थाना सपोटरा को एक नीम के पेड़ से बांधकर कुछ लोग मारपीट कर रहे थे

पुलिस ने मानसिंह मीणा को छुड़वा कर घायल अवस्था में करौली सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया और पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना के आरोपी हरिकेश मीना पुत्र रामजीत व रामजीत मीना पुत्र भाग चन्द निवासी डूडापूरा, खेमराज मीना पुत्र बत्ती लाल निवासी खेड़ा थाना मामचारी, शेर सिंह मीना पुत्र रामकुमार निवासी लूलोज थाना सपोटरा एवं महेश मीना पुत्र मगन निवासी लेदिया थाना सपोटरा को डूडापुरा मोड़ के पास से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। Jaipur News

Moose wala Murder Case: मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में मौत!

About The Author

Related Posts