लड़की की दिन दहाड़े चाकुओं से गोद कर की हत्या, मचा हाहाकार

Published On

अजमेर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अजमेर में अलवरगेट थानाक्षेत्र के राजासाईकल चौराहे से मदार की ओर के रास्ते पर आज दिन दहाड़े एक लड़की की चाकुओं से गोद कर हत्या (Murder) कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस जगह दिन दहाड़े हत्या की गई उसके नजदीक ही नाका मदार पुलिस चौकी भी है लेकिन हमलावर अपना काम कर फरार हो गये। औ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की जहां खड़ी थी, वही पर दुपहिया वाहन पर आये हमलावर ने ताबड़तोड़ चाकू मार उसे गम्भीर घायल कर दिया जिससे खून बहने लगा।

यह भी पढ़ें:– द केरल स्टोरी ने 150 करोड़ से अधिक की कमाई की

पिंटू नामक एक युवक ने हिम्मत कर खून से लथपथ लड़की को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय (Jawaharlal Nehru Hospital) पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका धोलाभाटा निवासी कीर्ति बताई जा रही है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

Related Posts