राईफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता एएसआई का सम्मान

Published On

कोटा (सच कहूं न्यूज)। पुलिस लाईन कोटा शहर में पदस्थापित सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र चौधरी (ASI Virendra Chowdhary) को 21वीं राज्य स्तरीय ओपन शूटिंग प्रतियोगिता-2023 के 50 मीटर राईफल इवेन्ट में 01 स्वर्ण पदक जीतकर पुलिस का नाम रोशन करने पर एसपी शरद चौधरी ने सम्मानित किया। सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि वीरेन्द्र चौधरी कानिस्टेबल के रुप में पुलिस विभाग में 2015 में भर्ती होने के पश्चात विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिताओं में 05 स्वर्ण, 02 रजत, 05 कांस्य कुल 12 पदक अर्जित कर कोटा शहर एवं राजस्थान पुलिस को गौरवान्वित किया है। Kota News

इस उपलब्धि के फलस्वरुप महानिदेशक पुलिस राजस्थान द्वारा वर्ष 2018 में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल एवं वर्ष 2022 में हैड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक के पद पर गेलेन्ट्री प्रमोशन दिया है। सहायक उप निरीक्षक का हाल ही में भारतीय शूटिंग टीम की ट्रायल में हिस्सा लेकर वर्ष 2023 की 50 मीटर राईफल प्रोन इवेन्ट में भारतीय टीम में सलेक्शन हुआ है। Kota News

यह भी पढ़ें:–मेट्रो रेल कर्मचारियों ने राज्य सरकार से मांगी पूर्ण पेंशन

About The Author

Related Posts