“स्नातकोत्तर-दीक्षांत-विदाई-समारोह” में पीजी छात्रों को दी भावभीनी विदाई

Published On

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (National Institute of Ayurveda, Jaipur) में स्नातकोत्तर (पीजी) बैच 2022-23 के चिकित्सकों के लिए “स्नातकोत्तर-दीक्षांत-विदाई-समारोह” का आयोजन संस्थान के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सक, शिक्षक, अधिकारियों एवं पीजी स्कॉलर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर संजीव शर्मा उपस्थित रहे। Jaipur News

उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में उनकी भूमिका समाज के स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, सेवा और अनुसंधान के माध्यम से देश-विदेश में आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और संस्थान में बिताए गए अनुभव साझा किए। भावुक माहौल में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीन पीजी प्रोफेसर गोपेश मंगल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। Jaipur News

About The Author

Related Posts