Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में पावन अवतार माह की नामचर्चा में गूंजा राम नाम

Published On

Hanumangarh News : ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में कविराजों ने गाया गुरु यश

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का पावन अवतार माह हनुमानगढ़ ब्लॉक की साध-संगत ने रविवार को नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया। ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन में बायपास रोड स्थित नामचर्चा घर में हुआ। नामचर्चा में ब्लॉक के शहरों एवं गांवों से काफी संख्या में साध-संगत ने शिरकत की।

नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गिरधारी लाल इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ की। विनती का शब्द प्रेमी राकेश इन्सां ने बोला। इसके बाद कविराज गुरप्रीत इन्सां, नसीब इन्सां, इन्द्रसेन इन्सां, मनोज इन्सां, राजू इन्सां, बूटासिंह इन्सां, सुनील इन्सां, साहिल इन्सां, सुभाष इन्सां, गौरव इन्सां, प्रवीण इन्सां व प्रेम इन्सां ने पवित्र ग्रंथों में से गुरु यश गाया। भजनों से नामचर्चा स्थल भक्तिमय हो गया। प्रेमी डॉ. लप्पी इन्सां ने ग्रंथ पढ़कर सुनाया।

नामचर्चा के दौरान ब्लॉक जिम्मेवारों ने पूज्य गुरुजी के पावन अवतार माह की साध-संगत को बधाई देते हुए अखंड सुमिरन करने का आह्वान किया। उन्होंने साध-संगत से आह्वान किया कि अगस्त माह को भी लोक भलाई कार्यांे के साथ मनाएं। साध-संगत ने भी दोनों हाथ उठाकर पूज्य गुरुजी की ओर से पूरे विश्व में चलाए जा रहे 157 मानवता भलाई के कार्यांे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रण लिया। नामचर्चा के बाद समस्त सृष्टि के भले के लिए सुमिरन कर कुल मालिक के चरणों में अरदास की गई।

ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत पहुंची। नामचर्चा में ब्लॉक जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, सुजान बहनें, विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों सहित ब्लॉक के शहरों व गांवों से साध-संगत मौजूद रही। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 की चांद से बढ़ती नजदीकियां, देखें खास कैमरे से खींची खास तस्वीरें

About The Author

Related Posts