शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में नये शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
Published On
New Academic Session Starts: गोलूवाला (सच कहूँ/सुरेन्द्र गुम्बर)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसर मोडिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरूआत हुई। नए सत्र की शुरूआत के उपलक्ष्य में विद्यालय में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा की शुरूआत छात्राओं ने प्रार्थना भजन से की। इसी के साथ सभी कक्षाओं की छात्राओं तथा अध्यापिकाओं ने विभिन्न भजनों के द्वारा गुरु की महिमा का गुणगान किया। इससे पूर्व विद्यालय प्राचार्या मिस सोनल इन्सां ने छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा सभी छात्राओं को नए सत्र की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ साथ छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने, नए ज्ञान और कौशल प्राप्त करने, कठिन परिश्रम करने, अनुशासन व नैतिक नियमों का पालन करने का आह्वान किया। Shri Gurusar Modia News