राजस्थान के कैबिनेट मंत्री को लॉरेंस गैंग ने दी धमकी, 70 लाख रुपये की मांगी फिरौती

Published On

उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। गहलोत सरकार में मौजूद कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल से लॉरेंस गैंग ने 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गैंग ने रुपये नहीं देने पर उनके प्रधान बेटे सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये फोन मलेशिया के आईएसडी कोड से आया है। इसकी गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

लॉरेंस गैंग ने ही कराई थी मूसेवाला की हत्या?

29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर, खूद लॉरेंस गैंग ने फेसबूक पर पोस्ट कर कबूल किया था। दरअसल, जबसे मूसेवाला की हत्या हुई तब से कई बड़े-बड़े गायको को ऐसी धमकी मिल रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts