करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Published On
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सूरेवाला में घर में लाइट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ उम्र के शख्स की मौत हो गई। टिब्बी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार संदीपसिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी वार्ड 9, सूरेवाला ने बताया कि उसके पिता गुरमीत सिंह (42) पुत्र लक्ष्मण सिंह सोमवार की शाम करीब 6 बजे घर में लाइट ठीक कर रहे थे। अचानक करंट लगने से उसके पिता गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई कुलदीप मीणा को सौंपी है। Hanumangarh News
यह भी पढ़ें:– Railway: ट्रेन की चपेट में आने से मौत