श्री गुरुसर मोडिया में गूंजा राम नाम

Published On

गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक श्रीगुरूसरमोडिया की ब्लॉक स्तरीय स्पेशल नामचर्चा बुधवार को श्रीगुरूसरमोडिया में प्रेमी कुलदीप सिंह इन्सां के सुपुत्र इंजीनियर मनदीप सिंह इन्सां के जन्मदिवस की खुशी पर उनके निवास पर आयोजित की गई। प्रेमी रणजीत सिंह इन्सां ने विनती का शब्द बोल नामचर्चा का आगाज किया। तत्पश्चात कविराज आकाशदीप इन्सां, देवेन्द्र सिंह इन्सां, हरजिंदर सिंह इन्सां, जगदीश इन्सां, राजू इन्सां, राधेश्याम इन्सां, मंगत सिंह इन्सां, हरजीत इन्सां ने पवित्र ग्रन्थों में से गुरूयश गाया। पत्रकार सुरेन्द्र गुम्बर इन्सां ने परमपिता शाह सतनाम जी द्वारा रचित ग्रन्थ बन्दे से रब्ब में से गुरूजी के वचन पढ़कर सुनाये। वहीं कुलसृष्टि के भले के लिए दस मिनट का सिमरन कर अरदास की गई। इस नामचर्चा में पैंतालीस मैम्बर प्रगट सिंह इन्सां, पन्द्रह मैम्बर राजेंद्र कम्बोज इन्सां, कबीर इन्सां, सुजान बहनें व साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts