राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2059 पहुंची

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में 25 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने से इसकी संख्या बढकर आज 2059 हो गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर में पांच, अजमेर में आठ, झालावाड पांच, कोटा में चार, धौलपुर मे दो, डूूंगरपुर में एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया हैं। प्रदेष में इस वैष्विक महामारी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी जयपुर में आज एक भी पॉजिटिव नहीं आने से राहत महसूस की जा रही है।

विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 114, अलवर में सात, बांसवाडा में 61, बाडमेंर में दो, भरतपुर में 107, भीलवाडा में 33, बीकानेर में 37, चुरू में 14, दौसा 21, धौलपुर में तीन, डूंगरपुर में छह हनुमारगढ में दस, जयपुर में 777, जैसलमेर में 34, झालावाड 29, झुंझुनू में 41, जोधपुर में 321, करौली में तीन, कोटा में 148, नागौर में 93, पाली में दो, प्रतापगढ में दो, सवाई माधोपुर में आठ, सीकर मे चार, टोंक में 115, उदयपुर में चार पॉजिटिव मामले सामने आए है। विभाग की ओर अब तक 74 हजार 484 सैंपल लिए जिसमें से 2059 पॉजिटिव, 68 हजार 133 नेगेटिव तथा चार हजार 292 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts