शिकायत पर एसई-एईएन ने किया वाटर वर्क्स का निरीक्षण

Published On

ग्रामीणों ने दूषित पानी सप्लाई की समस्या से करवाया अवगत

हनुमानगढ़। गांव में दूषित पानी की सप्लाई की शिकायत मिलने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार वर्मा व सहायक अभियंता ने सोमवार को गांव मक्कासर में वाटर वर्क्स का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में ग्रामीण साथ रहे। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने कहा कि भीषण गर्मी में गांव मक्कासर में घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव के आखिरी छोर की गलियों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। Hanumangarh News

जो पानी घरों में सप्लाई हो रहा है उसमें छोटे-छोटे कीड़े पहुंच रहे हैं। फिल्टर किए जाने के बावजूद भी गंदा पानी घरों में पहुंच रहा है। इस दूषित पानी को पीने से गांव में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। गोदारा ने कहा कि यह समस्या अकेले मक्कासर की नहीं बल्कि अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की भी है। लेकिन पर्ची सरकार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री सिर्फ सर्किट हाउस या सरकारी कार्यालयों में बैठकर मीटिंग न लें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में धरातल पर जाकर वाटर वर्क्स के हालात देखें।

सरकार के मंत्री-अधिकारी खुद वह दूषित पानी पीकर देखें जो गांव-शहर का व्यक्ति पी रहा है। सिर्फ सर्किट हाउस या सरकारी कार्यालयों में बैठकर मीटिंग करने से स्वच्छ पानी नहीं मिलने वाला। उन्होंने वाटर वर्क्स का निरीक्षण कर रहे पीएचईडी अधिकारियों से मांग की कि वाटर वर्क्स में बनी डिग्गियों की सफाई करवा गांव में स्वच्छ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। पीएचईडी एसई विजय कुमार वर्मा के अनुसार एक दिन सप्लाई बंद कर साफ-सफाई का कार्य करवाए जाएगा। साथ ही अन्य कमियां दूर करवाई जाएंगी। इस मौके पर गुरदीप सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। Hanumangarh News

मांग के बावजूद नहीं बनी स्थानांतरण नीति, शिक्षकों में आक्रोश

About The Author

Related Posts