Kota: मोटर साइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Published On

कोटा। राजस्थान में बारां जिले के छीपाबड़ोद क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल एक व्यक्ति ने इलाज के लिए कोटा लाते समय दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बारां जिले के छीपाबड़ोद क्षेत्र के गुंदलोई गांव निवासी व्यक्ति भगत सिंह (32)जब अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रहा था,तभी रास्ते में कि सड़क पर किसी मोटर साइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल भगत सिंह को उसके परिवार दिन पहले बारां के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन वहां चिंताजनक हालत देखते हुए उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक भगत सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

About The Author

Related Posts