पी.सी. व्यास का निधन

Published On

अजमेर (एजेंसी)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पी.सी. व्यास का निधन हो गया। उनका लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम बेंगलुरु में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। डॉ. व्यास बोर्ड में 1999 से 2004 तक अध्यक्ष रहे और अजमेर में रहकर उन्होंने राजीव गांधी स्टडी सर्किल की स्थापना के साथ बोर्ड के लिए महत्वपूर्ण काम किए। वह शिक्षाविद एवं कुशल प्रशासक भी रहे तथा कांग्रेस में भी अच्छी पैठ वाले थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। अजमेर स्थित बोर्ड के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मपाल जारोली ने भी डॉ. व्यास के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। अजमेर बोर्ड मंत्रालयिक कर्मचारी स्टाफ क्लब के अध्यक्ष सतीश जाटव और महामंत्री मोहन सिंह रावत ने भी डॉ. व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. व्यास के बोर्ड अध्यक्ष रहते हुए अजमेर मुख्यालय से अनेक नवाचार हुए, जिनमें प्रदेश के विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के शुभारंभ के साथ विद्यार्थी सेवा केंद्रों एवं जीवन कौशल शिक्षा का नवाचार उल्लेखनीय है। वह देश के सभी राज्यों के बोर्डों के समूह कोब्से के अध्यक्ष भी रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts