नेठराना में शिक्षा के साथ रक्तदान महादान का संकल्प, 72 यूनिट रक्त दान
'सरस्वती स्टडी पॉइंट' का शुभारंभ
गोगामेड़ी/भादरा (सच कहूँ/राजेश बैनीवाल)। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव नेठराना में शिक्षा के साथ रक्तदान महादान के संकल्प के साथ सरस्वती स्टडी प्वाइंट नेठराना का शुभारंभ सर्वाधिक 60 बार रक्तदान कर चुकी विमला कस्वां व भगीरथ कस्वां सहित विरेंद्र सोलंकी और शिला सोलंकी ने किया। शिविर में श्रीमती लाजवंती मैमोरियल अस्पताल व ब्लड सैंटर अनूपगढ़ की टीम के द्वारा रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर भामाशाह सम्मान समारोह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सैकड़ों युवाओं, नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। Gogamedi News
संस्था संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ। विमला कस्वां ने बताया हमें सभी भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचाई जा सके। शिविर में फ्री जल सेवा समिति के अध्यक्ष पृथ्वी चाहर ने विमला कस्वां की प्रेरणा से पहली बार रक्तदान किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासक राजेंद्र निम्मेवाल, काशीराम जांगिड़, मोक्ष धाम समिति से सोहनलाल बैनीवाल, मुखराम मीणा, देवीलाल शर्मा, एडवोकेट रामानुज शर्मा वृक्ष मित्र समिति अध्यक्ष सीताराम घोडेला, कोषाध्यक्ष सुरेश दहिया, फौजी राजेश सहारण, आंबेडकर युवा संघ अध्यक्ष रोहिताश पल, जगदीश पूनिया, जेपी कुहाड़, समाजसेवी जगदीश सहारण, समाजसेवी मंहत शिल्पा, समाजसेवी घड़सीराम जांगिड़, खचवाना से रामनिवास जोगी और दिनेश कुमार
गिरधारी सोनी, नत्थुराम मीणा, जगदीश स्वामी, मुंशीराम शर्मा, संजय गोस्वामी, सुनील भांभू, विकास टेंट हाउस से विकास करीर, सतपाल बिश्नोई, सतपाल भांभू, रोहिताश बैनीवाल, मुकेश शर्मा, गोलू शर्मा, सुभाष पूनिया, सुरेश पूनिया आदि उपस्थित रहे। संस्था के संचालक जेपी कस्वां ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। Gogamedi News