राजस्थान चुनाव : सभी 25 सीटों पर भाजपा की बढ़त जारी, दीया कुमारी 85794 वोटों से आगे

Published On

जयपुर(sach kahoon) राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर मतणना शुरू हो गई है। पहले रुझानों में सभी 25 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। अजमेर से भागीरथ चौधरी और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, जयपुर में रामचरण बोहरा आगे चल रहे हैं। राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। चुनावों में दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़, दुष्यंत सिंह, कृष्णा पूनिया, हनुमान बेनिवाल और वैभव गहलोत की किस्मत का फैसला होगा। 2014 के चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

रिजल्ट अपडेट

  • – झुंझुनूं से भाजपा के नरेंद्र कुमार 20575 वोटों से आगे
  • – जयुपर से भाजपा के रामचरण बोहरा 13982 वोटों से आगे
  • – जयपुर ग्रामीण से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 46590 वोटों से आगे
  • – श्रीगंगानगर से भाजपा के निहालचंद 56889 वोटों से आगे
  • – भीलवाड़ा से भाजपा के सुभाष चंद्र बहेड़िया 118896 वोटों से आगे
  • – भरतपुर में भाजपा की रंजीता कोली 21869 वोटों से आगे
  • – अलवर से भाजपा के बाबा बालकनाथ 20174 से आगे
  • – चित्तौड़गढ़ से भाजपा के सीपी जोशी 52778 वोटों से आगे
  • – बांसवाड़ा-डूंगरपुर से भाजपा के कनकमल कटारा 18874 वोटों से आगे
  • – दौसा से जसकौर 7466 वोटों से आगे
  • – करौली- धौलपुर से भाजपा के मनोज राजोरिया 12954 से आगे
  • – बाड़मेर जैसलमेर सीट से भाजपा के कैलाश चौधरी 21869 वोटों से आगे
  • – अजमेर से भाजपा के भागीरथ चौधरी 31674 से आगे
  • – झालावाड़ से भाजपा के दुष्यंत सिंह 59839 वोटों से आगे
  • – राजसमंद से भाजपा की दीया कुमारी 85794 वोटों से आगे
  • – जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह 30454 वोटां से आगे
  • – बीकानेर में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 37922 वोटों से आगे
  • – चूरू से भाजपा के राहुल कस्वां 21143 वोटों से आगे
  • – सीकर से भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती 35300 वोटों से आगे
  • – कोटा से भाजपा के ओम बिड़ला 31483 वोटों से आगे
  • – जालोर से भाजपा के देवजी पटेल 82959 वोटों से आगे
  • – नागौर से रालोपा व भाजपा गठबंधन के हनुमान बेनीवाल 14629 वोटों से आगे
  • – पाली में भाजपा के पीपी चौधरी 97772 वोटों से आगे
  • – टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा के सुखबीर सिंह जौनपुरिया 19363 वोटों से आगे
  • – उदयुपर में भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल 52226 वोटों से आगे-

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Rajasthan, Lok Sabha, Election

 

About The Author

Related Posts