शिक्षकों के लिए राहत : ग्रीष्मावकाश के बाद अब 29 जून से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र

शिक्षकों की मांगों पर बनी सहमति, प्रस्तावित आंदोलन स्थगित

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। शिक्षकों की विभिन्न तात्कालिक समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी है। बैठक के बाद संगठन प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित आगामी आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री, उनके विशेष सहायक और विभागीय अधिकारियों के साथ अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, विद्यालय शिक्षा राजस्थान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। Hanumangarh News

संगठन की ओर से संघर्ष समिति संयोजक सम्पत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा, अभय सिंह राठौड़, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य तथा अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई और कई विषयों पर सैद्धांतिक सहमति बनी। इसके तहत ग्रीष्मावकाश के बाद नया शैक्षणिक सत्र अब 21 जून के बजाय 29 जून से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा संस्था प्रधानों को अवकाश समाप्त होने से पूर्व दो दिन उपस्थित रहने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए शिविरा पंचांग में आवश्यक संशोधन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बैठक में समानीकरण, स्टाफिंग पैटर्न, तृतीय श्रेणी पदोन्नति, गैर-शैक्षणिक कार्य, संविदाकर्मी नियम, शिक्षा तथा शिक्षार्थी-शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई और इन पर आगे उचित निर्णय लेने पर सहमति बनी। संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा मंत्री के सकारात्मक रुख और विभिन्न मांगों पर बनी सहमति को देखते हुए प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया गया है। इससे शिक्षकों के लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल मानी जा रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts