हनुमानगढ़ नामचर्चा में उमड़ी साध-संगत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हनुमानगढ़ की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा रविवार को दो केएनजे आबादी मक्कासर हनुमानगढ़ जंक्शन (Hanumangarh Junction) में आयोजित की गई। ब्लॉक भंगीदास गिरधारी लाल इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर नामचर्चा का आगाज किया। विनती का शब्द प्रेमी राकेश इन्सां ने बोला। तत्पश्चात कविराज बिल्लू इन्सां, किशन इन्सां, प्रकाश इन्सां, संजय इन्सां, गोविन्द इन्सां, सौरभ इन्सां, प्रवीण इन्सां, सुखवीर इन्सां, अनिल इन्सां, शुभम इन्सां, गुरमेल इन्सां, अमित इन्सां व डॉ. लप्पी इन्सां ने पवित्र ग्रंथों में से गुरु का यशोगान किया। Hanumangarh News

मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का लिया प्रण | Hanumangarh News

भजनों से नामचर्चा स्थल भक्तिमय हो गया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक जिम्मेवारों ने साध-संगत से मानवता भलाई के कार्यांे में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया। साध-संगत ने भी दोनों हाथ उठाकर पूज्य गुरुजी की ओर से पूरे विश्व में चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यांे में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का प्रण लिया। नामचर्चा के बाद समस्त सृष्टि के भले के लिए सुमिरन कर कुल मालिक के चरणों में अरदास की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित नामचर्चा में ब्लॉक जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, सुजान बहनें, विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों सहित ब्लॉक के शहरों व गांवों से साध-संगत मौजूद रही। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Tourism: राजस्थान पर्यटन का दुनिया में बढ़ता क्रेज़

About The Author

Related Posts