संगरिया के सेवादार भीषण गर्मी में बने पक्षियों का सहारा, जगह-जगह लगाए परिंडे

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों की एक सराहनीय पहल

Published On

संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से शुरू की गई 'पक्षी उद्धार' मुहिम के तहत मानवता की सेवा में हाथ बढ़ाते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एक सराहनीय पहल की है। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए सेवादारों ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाए। इसी कड़ी में सुरेंद्र ई-मित्र प्रतिष्ठान के बाहर और अपने अपने घरों की छत पर परिंडे बांधे गए। Sangaria News

इस पुनीत कार्य के दौरान समाजसेवी अमरनाथ पेंटर और संदीप बाघला इन्सां, सुरेश प्रजापत, हरचंद इन्सां ने न केवल परिंडे लगाए, बल्कि इनमें नियमित रूप से स्वच्छ पानी डालने और इनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। इस नेक कार्य की स्थानीय दुकानदारों और आमजन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

लोगों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में जहां इंसान बेहाल है, वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य और प्रशंसनीय कार्य है। सेवादारों ने समाज के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों के बाहर परिंडे लगाएं ताकि इस तपती गर्मी में किसी भी पक्षी की जान पानी के अभाव में न जाए। Sangaria News

Sangaria-Skore

About The Author

Related Posts