पुत्र ने मारी गम्भीर चोट, पिता की मौके पर हुई मौत

Published On

मृतक की पत्नी ने बेटे के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, आरोपी पुत्र राउंडअप

भादरा (सच कहूँ न्यूज)। गांव सुरतपुरा में कल रात्रि को शराब के आदी पिता-पुत्र में झगड़े के दौरान पुत्र द्वारा घातक चोटे मार देने से पिता ने दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर मृतक रिशालसिंह राजपूत निवासी सुरतपुरा की पत्नी शान्ति देवी ने भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। Bhadra News

शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रिसाल सिंह व उसके पुत्र राजेश ने शराब पीकर आपस में झगड़ा किया। पुत्र राजेश ने लाठी-डंडो व लोहे के पाईप से उसके पति रिसाल सिंह के साथ मारपीट कर चोटे पहुंचाई। जिससे उसके पति की मौत हो गई। पुत्र राजेश ने उसे भी धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। उसको कमरे में बन्द कर दिया। Bhadra News

महिला शान्ति देवी की सूचना पर भिरानी थानाधिकारी कविता पूनिया ने मृतक के शव का राजकीय चिकित्सालय भादरा में मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। वहीं पर हत्यारे पुत्र राजेश को राऊण्ड अप कर लिया है। भिरानी पुलिस ने घटना को लेकर भादंसं 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। Bhadra News

यह भी पढ़ें:– Welfare Works: ये शख्स रेलवे सुरक्षा के साथ-साथ इंसानियत भी रख रहे सुरक्षित

About The Author

Related Posts