प्रतिभाशाली खिलाड़ी सम्मानित

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सूर्यवंशी स्पोर्ट्स एकेडमी एवं जंक्शन स्थित विद्या सेंट्रल अकेडमी स्कूल के तत्वावधान में मंगलवार को विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

इस मौके पर सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकेडमी के राष्ट्रीय स्केटिंग खिलाड़ियों, आटया पाटया के राष्ट्रीय खिलाड़ियों, ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथियों के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पूर्व पार्षद गौरव जैन, विनय वाटिका समिति अध्यक्ष मानवेंद्र, डॉ. निशांत तायल, सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकेडमी संगठन सदस्य राकेश कस्वां, धीरज शर्मा ने शिरकत की। विद्या सेंट्रल अकेडमी के निदेशक दीपक कश्यप, सूर्यवंशी स्पोर्ट्स अकेडमी के संचालक डॉ. संजय सूर्यवंशी, कोच सोनू सूर्यवंशी ने अतिथियों का स्वागत किया। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– 3rd Grade Teacher Transfer: ग्रेड थर्ड टीचर्स को झटका : नई पॉलिसी से होंगे ट्रांसफर!

About The Author

Related Posts