Poison Swallowed: किशोर ने गटका जहर, मौत

Published On

Poison Swallowed: हनुमानगढ़। गांव मक्कासर में एक किशोर ने जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान किशोर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार मक्खन सिंह (40) पुत्र बग्गासिंह निवासी वार्ड पांच, गांव मक्कासर ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 16 साल 8 माह के उसके भतीजे गुरमुख सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी मक्कासर ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर गुरमुख सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान उसके भतीजे की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर का शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच एएसआई हंसराज कर रहे हैं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts