खंड कार्यालय में रात के समय चोरी, कंप्यूटर-प्रिंटर व स्कैनर ले गए चोर

Published On

हनुमानगढ़। रावतसर शहर में स्थित जल संसाधन विभाग के खंड कार्यालय में अज्ञात चोरों ने रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय से कंप्यूटर, प्रिंटर और स्कैनर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मामले में रावतसर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नवीन कुमार (25) पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा निवासी वार्ड नम्बर 26 रावतसर, जो वर्तमान में जल संसाधन विभाग उपखंड रावतसर में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया कि 3 मार्च और 4 मार्च की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्तियों ने डीआरपी कॉलेज, रामपुरा रोड के पास स्थित खंड कार्यालय को निशाना बनाया। चोर कार्यालय में घुसकर डेल कंपनी के दो सीपीयू, दो एचपी प्रिंटर और एक एचपी स्कैनर चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने कार्यालय का रिकॉर्ड भी बिखेर दिया। घटना का पता चलने पर कर्मचारियों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लग पाया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर रावतसर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल विजय सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts