रिटायर्ड अधिकारी के सूने मकान पर चोरों का धावा

Published On

अनूपगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अनूपगढ़ शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीती रात भी वार्ड नंबर 18 में एक रिटायर्ड अधिकारी के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल दिया। एक पड़ोसी के जागने पर चोर घर की दीवार कूदकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर ज्वेलरी के डिब्बे खाली करके छोड़ गए। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक के आने पर पता चलेगा कि चोर कितना माल ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 18 में रिटायर्ड एसडीओ हरनामसिंह का परिवार कुछ दिनों से चंडीगढ़ गया हुआ है। सोमवार-मंगलवार रात्रि 1:30 बजे पड़ोस में रहने वाले राजू नामक व्यक्ति को गली में कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई देने पर शक हुआ। वह बाहर आया तो हरनामसिंह के घर के पास मोटरसाइकिल लिए एक युवक खड़ा था, जो मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। शक होने पर राजू ने वार्ड पार्षद राजेंद्र चलाना को फोन कर दिया। पार्षद अपने साथ दो तीन व्यक्तियों को लेकर हरनामसिंह के घर पहुंचा तो मोटरसाइकिल वाला युवक फरार हो गया।

उधर, हरनामसिंह के घर में चोरी करने के लिए घुसे युवक दीवार फांद कर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल ही घटनास्थल पर आ गई।मकान के अंदर जाकर देखा गया तो कमरों और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे ज्वेलरी के डिब्बे खाली घर के बाहर फैंके हुए थे घटना की सूचना तत्काल हरनामसिंह को दी गई जो कि चंडीगढ़ से करवाना हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts