मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Published On

सीकर। राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना में मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश के नोएडा के विश्वेश्वर सिंह राजपूत (35) उनकी पुत्री श्रुति (19) एवं पुत्र विष्णु (06) सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे कि नीमकाथाना में आडवाणी फाटक के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में तीनों के गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts