Trailer Accident: ट्रेलर पलटा, चार की मौत

Published On

Trailer Accident in Udaipur: उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में उदयपुर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बेकरियां थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर राहगीरों को चपेट में लेता हुआ पलट गया, जिससे दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि बेकरिया थाना क्षेत्र में मालवा का चौरा में अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को चपेट ले लिया और पलट गया। Udaipur News

हादसे में तिलोई गांव निवासी मसरु गरासिया, हकरी बाई, सौवनी बाई तथा ट्रेलर चालक पंजाब निवासी बलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए उदयपुर ले जाया गया। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। Udaipur News

एयर इंडिया के यात्री ने किया भयानक खुलासा! जानकर चौंके सभी यात्री!

About The Author

Related Posts