अजमेर में दो नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आये

Published On

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में आज दो नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने के बाद संख्या बढकर 189 हो गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नये पाॅजिटिव मरीज दोनों महिलाएं है जो शहर से दूर लेकिन देहाती क्षेत्र से जुड़ी है। इनमें एक परबतपुरा तो दूसरी जटिया क्षेत्र से बताई जा रही है। गौरतलब है कि अजमेर के राजकीय महिला चिकित्सालय से पहले भी दो महिलाएं कोरोना संक्रमित निकल चुकी है लेकिन ये दोनों दरगाह थाना क्षेत्र के अंदरकोट इलाके की थी। आज आई दोनों की संख्या स्थिर रहकर तीन पर है जिसमें भी एक मृतक दूदू का है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts