दस केएसपी में दो पक्ष भिड़े, परस्पर मुकदमे दर्ज

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के चक दस केएसपी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए टाउन पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए हैं। पुलिस के अनुसार साहबराम पुत्र साहबराम बिश्नोई निवासी चक दस केएसपी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि राजेश पुत्र रामचन्द्र बिश्नोई, धर्मवीर पुत्र राजेश व नरेन्द्र पुत्र रामचन्द्र निवासी चक दस केएसपी ने उसके बेटे विक्की के साथ मारपीट व गाली-गलौज की। जांच हैड कांस्टेबल सुखवीर सिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

वहीं इसके परस्पर राजेश पुत्र रामचन्द्र निवासी चक दस केएसपी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि विक्की पुत्र साहबराम बिश्नोई ने उसके नौकर को जातिसूचक गालियां निकाली व मारपीट की। विक्की ने उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की कोशिश की। पुलिस ने एससीएसटी एक्ट, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जांच एससीएसटी सैल सीओ रणवीर साईं कर रहे हैं। Hanumangarh News

शत-प्रतिशत रहा रत्नदीप मॉडल स्कूल विज्ञान-कला वर्ग का परीक्षा परिणाम

About The Author

Related Posts