Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय! शीतल हुआ राजस्थान

Published On

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट, कुछ दिन तक गर्मी से मिल सकती है राहत

हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को इलाके का मौसम फिर बदला। लगातार चल रहे शुष्क मौसम के बीच गुरुवार देर रात से शुरू हुई उत्तरी हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार की सुबह भी ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। इससे लगातार बढ़ रहे पारे से गर्मी से राहत मिली। सुबह हवा चलने से लोगों को पहले के मुकाबले थोड़ा सर्दी का ज्यादा एहसास हुआ। ऐसे में एक बार फिर लोगों की दिनचर्या बदली। Rajasthan Weather Update

कई लोगों ने मध्य रात बाद पंखे बंद कर दिए तो कई ने उनकी गति कम कर दी। हालांकि तेज धूप का भी असर देखा गया। इस बदले मौसम के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कभी रात को कूलर, पंखे चलाने पड़ रहे हैं तो कभी बंद करने पड़ रहे हैं। इसके चलते जल्दी से मौसम के अनुकूल नहीं ढलने से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। खांसी-जुकाम, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह तक तापमान में गिरावट होने के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में उत्तर भारत से सीधी ठंडी हवा मैदानी राज्यों की तरफ आनी शुरू हो गई है। इससे राजस्थान के अलावा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। 1 अप्रैल तक राजस्थान में इन उत्तरी हवाओं का असर रहने की संभावना है। 2-3 अप्रैल से उत्तरी हवा कमजोर होगी और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इससे तापमान बढऩे लगेंगे और कई शहरों में गर्मी वापस तेज होने लगेगी। Rajasthan Weather Update

Indian Railways: इस रुट के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! स्पीकर बिरला के प्रयासों से मिली कई महत्वपू…

About The Author

Related Posts