पदक विजेताओं का किया स्वागत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन स्थित पुलकित कॉलेज फॉर हॉयर एज्युकेशन के एक छात्र व एक छात्रा ने अन्तर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम विश्वविद्यालय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मंगलवार को पदक विजेता छात्र-छात्रा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर महाविद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों की ओर से कॉलेज प्रांगण में माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशीष अरोड़ा ने बताया कि श्रीगंगानगर में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की ओर से आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 72 किलोग्राम भार वर्ग में किरण कुमारी पुत्री शंकरलाल ने स्वर्ण पदक व 74 किलोग्राम भार वर्ग में प्रमोद कुमार पुत्र सुखमन्द्र सिंह ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है ताकि उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले। इस मौके पर प्रबंधन समिति सदस्य जितेन्द्र मिड्ढा, राजेश मिड्ढा सहित अन्य स्टॉफ मौजूद था।

यह भी पढ़ें:– युवक को बंधक बनाने का मामला, आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts