महिला लापता, घर से 5 लाख व जेवर गायब

कोर्ट के आदेश पर तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी को छिपाने व धमकी देने का आरोप

Published On

हनुमानगढ़। एक महिला के लापता होने और घर से नकदी व जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर गोलूवाला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विक्रम (44) पुत्र अमर सिंह धानका निवासी वार्ड नम्बर 1, गोलूवाला निवादान ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, पीलीबंगा के समक्ष इस्तगासा पेश किया। Hanumangarh News

परिवाद में बताया गया कि वह धान मंडी गोलूवाला में मजदूरी करता है तथा उसकी पत्नी नीलम शादी-विवाह कार्यक्रमों में काम करती है। एक जनवरी 2026 की शाम को नीलम घर से पूजा पुत्री जोगी के साथ कार्यक्रम में खाना बनाने का कहकर गई थी, लेकिन अगले दिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। जब विक्रम ने पत्नी के मोबाइल पर सम्पर्क किया तो फोन बंद मिला। उसने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में घर की जांच करने पर करीब 5 लाख रुपए नकद और लगभग 20 हजार रुपए के सोने के जेवर भी गायब मिले।

परिवादी ने आरोप लगाया कि नीलम, पूजा पुत्री जोगी और सोम पुत्र सुभाष निवासी गोलूवाला ने आपराधिक साजिश रचकर नकदी व जेवर चोरी किए हैं। साथ ही आरोप है कि पत्नी नीलम को इन लोगों ने कहीं छिपा रखा है। परिवाद में यह भी बताया गया कि आरोपियों की ओर से मोबाइल फोन से लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की गई तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित के तीन बच्चे गोविंद (17), प्रिया (12) और सिया (9) मां के बिना परेशान हैं। न्यायालय के आदेश पर गोलूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई श्रीभगवान को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts